फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सम सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के सात दिन में होंगे प्रैक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। अब जैसे-जैसे पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म होगी, वैसे-वैसे ही सात दिन के अंदर प्रैक्टिकल संपन्न करवा दिए जाएंगे। प्रैक्टिकल कराने के लिए बीयू कैंपस के संस्थान व संबद्ध कॉलेजों को परीक्षकों की सूची भेज दी गई है ताकि वह संपर्क स्थापित करके तारीख तय कर सकें।



बीयू कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए 211 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को बीयू के कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा ताकि परीक्षा पारदर्शिता से संपन्न हो सके। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया परीक्षाओं से पहले और बीच में प्रैक्टिकल या मौखिक परीक्षा संपन्न नहीं कराई जा सकती है। इसलिए तय किया गया है कि जैसे-जैसे पाठ्यक्रम की परीक्षा संपन्न होगी, वैसे-वैसे ही सात दिन के अंदर कॉलेज अथवा संस्थान प्रशासन प्रैक्टिकल कराएगा। सभी को परीक्षकों की सूची मुहैया करवा दी गई है ताकि वह अपने-अपने परीक्षकों से संपर्क करके तारीख का निर्धारण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- इंसेट

प्रयोगात्मक परीक्षाओं का यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण



झांसी। बीयू के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने संबद्ध कॉलेजों को यू-ट्यूब चैनल बनाकर लिंक भेजने के आदेश दिए हैं। इसके जरिए आगामी प्रैक्टीकल व मौखिक परीक्षा का लाइव प्रसारण के रूप में वीडियो चैनल पर अपलोड की जाएगी। ताकि इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इससे न सिर्फ प्रैक्टीकल के दौरान भेदभाव होने बल्कि परीक्षक की उपस्थिति का भी पता चलेगा। उन्होंने कहा है कि सभी कॉलेज तीन दिन के अंदर लिंक भेजना सुनिश्चित करें अन्यथा महाविद्यालय को आगामी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें