झांसी। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि सभी जिला पंचायत वार्ड प्रभारी, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में दस मार्च तक ग्राम सभाएं करा ली जाएं। हर ग्राम सभा में ग्राम पंचायत संयोजन बनाना है। संयोजक को चौपाल लगाकर ग्राम सभा की सामाजिक प्रोफाइल व कार्य योजना बनाना, सेक्टर लगाकर और ग्राम सभा की सामाजिक प्रोफाइल और कार्य योजना बनाना और सेक्टर प्रभारियों को भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति की सूची तैयार करनी है।
उन्होंने कहा कि सभी मोर्चे पर पदाधिकारियों को अपने जिला पंचायत वार्ड में जिम्मेदारी के साथ भूमिका निभानी होगी। तभी हम पंचायत चुनाव जीत सकते हैं। मंडल स्तर के ऊपर के पदाधिकारियों को ग्राम पंचायत सीट आवंटन करना है। हर दिन जिला स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग कर टीम द्वारा फीडबैक लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष तय करेंगे कि सामाजिक समीकरण का जो डेटा तैयार हुआ है, उसके अनुसार सामाजिक नेताओं को ग्राम सभाओं में प्रवास पर भेजा जाएगा।
सामाजिक नेता और ग्राम सभा संयोजन मिलकर सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 19 से 25 मार्च तक सरकार द्वारा जनकल्याणकारी, लाभकारी योजनाओं को राशन वितरण, सामूहिक विवाह, मनरेगा निशुल्क विद्युत कनेक्शन के तहत हुए कार्यों पर चर्चा करना, कोरोना काल में सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। इस दौरान उदय लुहारी, छत्रपाल राजपूत, बद्री त्रिपाठी, आनंद परिहार, प्रदीप पटेल, अमित चौरसिया, सरोज दुबे, रमेश श्रीवास, सतेंद्र खरे मौजूद रहे।