फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कई गांवों की विद्युत व्यवस्था चरमराई, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भंडरा/ खिलारा। मऊरानीपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाटकोटरा, भंडरा, पंचमपुरा में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घाटकोटरा में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है, जबकि भंडरा के एक हिस्से में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। पंचमपुरा में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से उमस भरे मौसम में बिजली नही होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाटकोटरा के प्रभावित मोहल्लों के लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरेलू कार्य भी बाधित हो गए हैं। रात में अंधेरा रहने से लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय हरिगोपाल अहिरवार, भागीरथ भास्कर, महिरवान अहिरवार, नत्थू, सीताराम, भगवानदास, सुखलाल, मुरली, किदारी आदि ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें