बरुआसागर। जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर में शनिवार को विद्यालय स्तरीय 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय विकसित व आत्मनिर्भर भारत रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच व नवाचारी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र -छात्राओं ने तकनीक व विज्ञान के मेल से विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाले कई मॉडल पेश किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीएस कुशवाह व उप प्राचार्य पीपी पांडेय ने मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान वीके अग्रवाल, रविशंकर विश्वकर्मा, अवधेश, प्रभाकर कैथवास, डीएस चौहान, संजय सिंह, सत्यप्रकाश साहू, रिचा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद