फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी से ‘पावर कट’

Fri, 19 May 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electrcity line - फोटो : demo
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के दौरान महानगर और आसपास क्षेत्र की बिजली हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से दो घंटे तक बंद रखी गई। आंधी के कई क्षेत्रों में फाल्ट आ गए, इससे आपूर्ति सामान्य होने में और समय लग गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब पौने एक बजे आई तेज आंधी के दौरान हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से महानगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की भी बिजली को बंद कर दिया गया। आंधी थमने के बाद हंसारी से जुड़े सभी सबस्टेशनों की सप्लाई को एक-एक कर चालू कर दिया गया। वहीं, आंधी के बाद हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर रखे एक उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग की स्थिति बनने पर जेल चौराहा, प्रेमनगर, रानीमहल और नंदनपुरा सबस्टेशन की बिजली को 4.15 से 6.15 बजे तक बंद रखा गया।
आंधी के कारण मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन से जुड़े वीरांगना नगर और इंजीनियरिंग कॉलेज फीडर में फाल्ट के कारण इनसे जुड़े क्षेत्रों की बिजली एक से दो घंटे तक बंद रही। सूती मिल सबस्टेशन से जुड़े ग्रासलैंड फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को सामान्य करने में ढाई घंटे का समय लग गया। पहूज नहर के पास तार टकराने से आईटीआई फीडर से जुड़े इलाके की काफी देर तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य अभियंता (वितरण) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस में 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग से ट्रिप करने की स्थिति बन रही है, जिस कारण अन्य ट्रांसफार्मरों पर लोड बांटने का काम किया जा रहा है, ताकि समस्या बड़ी न बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें