फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास से अधिक क्षेत्रों की बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी आने वाली हाइटेेंशन लाइन में फाल्ट आने से 50 से अधिक क्षेत्रों की बिजली शुक्रवार की देर रात बंद रही। इससे संबंधित क्षेत्र के लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 5.30 बजे दुनारा से आने वाली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे गल्लामंडी और न्यू गल्ला मंडी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। शाम छह बजे हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन की लाइन से गल्लामंडी सबस्टेशन को जोड़कर बड़ा बाजार, लक्ष्मी गेट फीडर और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े भगवंतपुरा और शिवाजी नगर फीडर की बिजली को चालू कर दिया गया। मगर तालपुरा, खुशीपुरा, कसाई मंडी, ओरछा गेट, कपूर टेकरी, गल्लामंडी, कैलाश रेजीडेंसी, बकरा मंडी, जुगयाना, बाहर ओरछा गेट, बाहर सैयर गेट, गोविंद चौराहा, मोहनी बाबा, नारायण बाग, बाहर बड़ागांव गेट, डड़ियापुरा, बैंकर्स कॉलोनी, नंदू कॉलोनी समेत 50 से अधिक क्षेत्रों की बिजली चालू नहीं हो सकी। देर रात तक कर्मचारी फाल्ट का पता नहीं कर सके। फाल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग का काम जारी था। वहीं, बिजली न आने से संबंधित क्षेत्र के लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें