झांसी। पारीछा से मऊरानीपुर जाने वाली 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन का तार सोमवार की शाम बंगरा और मऊरानीपुर के बीच टूट गया। इस घटना के कारण देर रात तक मऊरानीपुर और आसपास के गांवों और कस्बों की बिजली देर रात तक बंद रही।
पारीछा थर्मल पावर हाउस से 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन मऊरानीपुर जाती है। सोमवार की शाम उक्त ट्रांसमिशन लाइन का तार बंगरा और मऊरानीपुर के बीच टूट गया। इससे मऊरानीपुर, बंगरा, कटेरा, रानीपुर, भंडरा, रेवन और आसपास के कस्बों व गांवों की बिजली बंद हो गई। घटना का पता लगने पर ट्रांसमिशन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक ट्रांसमिशन तार को जोड़ने का काम चलता रहा। वहीं, बिजली न आने के लिए उक्त क्षेत्रों के हजारों लोग गर्मी से बेहाल रहे।