फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले के अंदर बंद होंगे विद्युत संयोजन

Thu, 12 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विद्युत विभाग अब खंभे से होने वाली बिजली चोरी रोकने के लिए संयोजन को एक बॉक्स में बंद करने जा रहा है। बॉक्स के अंदर खंभे से जुड़े संयोजन होंगे। जिस पर ऐसे ताले लगाए जाऐंगे, जो सिर्फ तोड़ने पर ही खुलेंगे। इस योजना पर अमल के लिए तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


विद्युत चोरी पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए विभाग एक के बाद एक हर संभव कदम उठा रहा है। एक समय महानगर में 35 प्रतिशत चोरी होती थी, जबकि यूपी कारपोरेशन ने सख्त हिदायत दे रखी है कि लाइन लॉस जोड़ने के बाद भी पंद्रह प्रतिशत से अधिक बिजली की हानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पहले विभाग ने नंगे तारों की जगह एबीसी बंच कंडक्टर तार डालना शुरू किया, ताकि तार के बीच में कटिया डालकर चोरी न हो सके। बंच कंडक्टर से विभाग को राहत मिली।

इसके बाद विभाग ने घर के बाहर मीटर लगाने का अभियान शुरू किया। जिन-जिन क्षेत्रों में अभी तक बंच कंडक्टर तार डालने व घर के बाहर मीटर लगाने का काम हो चुका ह, उन क्षेत्रों में काफी हद तक चोरी पर लगाम लगी है। मगर इसके बाद भी उन क्षेत्रों में चोरियों के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें उपभोक्ताओं ने खंभे से एक और समानांतर संयोजन डाल रखा था।
विज्ञापन


विभाग ने अब योजना तैयार की है कि एक खंभे से जितने भी संयोजन लगे हो, उनको एक बाक्स के अंदर लगाया जाए। बाक्स में स्थायी लॉक हो, जो किसी चाबी से न खुले। जब भी कोई दिक्कत आए तो लॉक को तोड़ना ही पड़े, ताकि विभागीय मिलीभगत से भी चोरी की संभावना न रहे। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही खंभों पर इन बक्सों के लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खंभों पर बाक्स लगने के बाद भी अगर कोई उससे छेड़छाड़ कर चोरी करता है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता व संविदा कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें