फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की सुबह लाएं सकारात्मक बदलाव

Mon, 01 Jan 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
new year - फोटो : demo
विज्ञापन
नए साल की सुबह से हर वर्ग के लोग उम्मीद लगाए हुए हैं। हर वर्ग के लोग नये साल पर कुछ नया और अच्छा चाहते हैं। युवा वर्ग शिक्षा को बढ़ावा, रोजगार और सुरक्षा को और अधिक बेहतर बनाने की उम्मीद लगाए हुए हैं। गृहणियां महंगाई को कम करने, रोजमर्रा कर अपना परिवार चलाने वाले सरकार की नीतियों में बदलाव चाहते हैं ताकि उन्हें रोजी रोटी के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन


पेट्रोल पर भी लगे जीएसटी  
केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी की श्रेणी में लाए। ताकि, सस्ते दामों पर लोगों को पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो। सोने की तरह रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में उतार चढ़ाव के सिस्टम को बंद करे।
सुरेश, रिटायर्ड ऑपरेटर

स्कूली बच्चों को समय पर मिले लाभ
स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार बेहतर कदम उठा रही है। उन्हें लाभ भी मिल रहा है पर नए सत्र में किताबें और ठंड में स्वेटर का लाभ उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है। वितरण प्रक्रिया में परिवर्तन हो।
विज्ञापन

लक्ष्मी, शिक्षिका

गरीबों का भी रखें ख्याल
केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के हित को देखते हुए निर्णय ले। हर कदम पर गरीब पर बोझ डाला जा रहा है। उस बोझ को कम किया जाए। बुंदेलखंड से बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए विकल्प तलाशे जाएं।
प्रदीप, आटो चालक

महंगाई पर लगाएं ब्रेक
पहले टमाटर और अब प्याज के दाम आसमान पर हैं। सर्दियों में जो सब्जियां सस्ती बिकतीं थीं, उनके दाम पिछले साल के मुकाबले तीन गुना हैं। महंगाई दर पर सरकार को लगाम लगा कर घटाना चाहिए।
मीनाक्षी, गृहणी  

रोजगार के रास्ते खुलें
शिक्षा के क्षेत्र में जाने के लिए कई बेरोजगार रोजगार की तलाश कर रहे हैं। हजारों रिक्त पद होने के बावजूद सरकार पदों पर भर्ती नहीं कर रही है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो और चयन प्रक्रिया को और सरल बनाएं।
हिमांद्री, छात्रा

जीएसटी के संकट से उबारा जाए
सरकार ने जीएसटी लागू कर हित में कदम उठाया है। लेकिन, जटिल प्रक्रिया से व्यापारी परेशान हैं। सरकार व्यापारियों को रियायत व समय दे ताकि व्यापारी प्रक्रियाओं को आसानी से समझ सके।
यशवर्धन शर्मा, मिठाई विक्रेता

ज्योतिषियों ने अच्छा बताया झांसी के लिए नया साल
वर्ष 2018 में झांसी में कई सरकारी योजनाएं परवान चढे़ंगी, उद्योगों को वित्तीय सहायता मिलेगी। नये वर्ष का सूर्योदय मिथुन राशि के चंद्रमा में होगा। इससे झांसी में सूखे की संभावना भी कम होगी और सुख शांति छायी रहेगी। हालांकि, मंगल के चलते लोगों में आपसी वैमनस्यता बढे़गी। यह कहना है ज्योतिषियों का।
झांसी की राशि मीन है, जो उसके नाम से है। महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक मीन राशि पर आधारित कुंडली में मंगल के अष्टम स्थान पर होने से लोगों में आपसी वैमनस्यता बढे़गी। लेकिन कुंडली में एक जनवरी को सूर्योदय मिथुन राशि के चंद्रमा में होने से यहां अकाल की संभावना कम होगी और सुख शांति रहेगी। वर्षा पूर्व दिशा में अधिक होगी। उनके मुताबिक कुंडली के दसवें स्थान पर सूर्य, शुक्र, शनि तीनों ग्रह के एक साथ बैठने के कारण राजनीतिक उथल - पुथल होती रहेगी। उनके अनुसार वर्ष में सिर्फ दो ग्रहण हैं, इनमें 31 जनवरी को आंशिक चंद्रग्रहण रहेगा, जबकि 31 जुलाई को पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा।
इधर, आचार्य पं. शांतनु पांडेय ने बताया कि 28 फरवरी तक शुक्र का प्रभाव झांसी नगर पर रहेगा। इससे कला, संगीत व साहित्य में नगर का नाम रोशन होगा। 1 मार्च से 19 मार्च तक सूर्य का तथा 20 मार्च से 19 अप्रैल तक चंद्र का प्रभाव रहेगा। 21 अक्तूबर से 12 दिसंबर तक बुध के प्रभावशाली होने पर धर्मगुरुओं का आगमन और नगर में सुख शांति की बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें