फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज जाने की जिद न करो...’

Sun, 31 Dec 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
garva, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
क्राफ्ट मेला मैदान में शनिवार की शाम मुंबई के कैलाश पात्रा के वायलिन वादन और पूना से आईं अर्पिता वैशमपायन के गजल गायन के नाम रही। अर्पिता ने जहां ‘आज जाने की जिद न करो...’, वहीं कैलाश पात्रा ने ‘हमको हमीं से चुरा लो....’ की धुन बजाकर खूब तालियां बजवाईं। बच्चों ने डांस में अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

 मुक्ताकाशी मंच पर दीप जलाने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत कैलाश पात्रा ने की। कैलाश पात्रा इससे पहले भी झांसी आ चुके हैं। उन्होंने ‘वायलिन पर मोहब्बतें’ फिल्म का गीत ‘हमको हमीं से चुरा लो....’ बजाया। उन्होंने ‘आ भी जा, आ भी जा...’ सुनाया। इसके बाद अर्पिता ने गजल सुनाईं। अर्पिता 12 साल की उम्र्र से ठुमरी और गजल गायन कर रही हैं। उन्होंने ‘आज जाने की जिद न करो....’ , ‘याद पिया की आए...’ समेत अन्य गजलें सुनाईं। उनकी गजलों पर खूब तालियां बजीं। मंच पर बच्चों ने डांस भी प्रस्तुत किया। इसमें रोहित अभिषेक, शिल्पी, करिश्मा, वैष्णवी साहू व खुशी समेत अन्य बच्चे शामिल रहे। तबले पर संगत रामेंद्र सोलंकी ने दी। संचालन अजय पस्तोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें