फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की शुद्धता से ही प्रकृति का बचाव संभव

Mon, 06 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
podharopn, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने पर्यावरण को बचाने एवं शुद्ध रखने की अपील करते हुए महानगर में रैलियां निकाली और प्रतियोगिताएं आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रकृति को बचाने के लिए पर्यावरण शुद्ध रखने की बात कही।
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के पर जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में कहा कि पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अपर जिला जज अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणव श्रीवास्तव, अपर जिला जज शकील खान, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक सीपी सिंह, अधिवक्ता उदय सोनी, सिविल जज एसके खरवार आदि ने विचार व्यक्त किए।

जिला जन कल्याण महासमिति के तत्वावधान में प्रेमनगर में केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आर्गेनिक वेलनेस प्रोडक्टस लिमिटेड के कार्यक्रम में एमडी कृष्ण गुप्ता, नीरज गुप्ता, राधेलाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। जय हिंद फाउंडेशन सोशल वर्क एसोसिएशन के कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह यादव, राधा देवी, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय उप्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड झांसी के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस मौके पर केके श्रीवास्तव, डॉ. माधवी, रुपेंद्र कुमार, राजकरन वर्मा आदि उपस्थित रहे। रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट में हुए आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में कंचन आहूजा, राजीव सिरौठिया, चंद्रशेखर सहाय आदि उपस्थित रहे।

परस्पर सहयोग समिति के तत्वावधान में मैथिलीशरण गुप्त पार्क में हुए कार्यक्रम में प्रो. डॉ. एसआर गुप्ता, डॉ. जेपी त्रिपाठी, एसपी श्रीवास्तव, एसएन गुप्ता, सुदर्शन शिवहरे आदि मौजूद रहे।

पर्यावरण बचाने को किया पौध रोपण
जेसीआई झांसी क्लासिक के तत्वावधान में उनाव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम पर पौध रोपण किया गया। इस मौके पर देवेश जैन, अजित अग्रवाल, रवि लिखधारी, विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। साहू क्लब के तत्वावधान में राजेश साहू ने पौधों को बचाने की अपील की।

इस मौके पर अनीता साहू, वर्षा, प्रतिभा, रेखा, गीता, रीता, प्रभा आदि उपस्थित रहीं। जेसीआई झांसी वीरांगना के तत्वावधान में अध्याय अध्यक्ष अपर्णा दुबे की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर कल्पना पांडे, मोनिका मित्तल, राजकुमारी सिंघल आदि उपस्थित रहीं।  

इन्होंने भी मनाया पर्यावरण दिवस
इसके अलावा अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, आर्य समाज जनजागरण समिति झांसी, मेरा भारत सेवा मिशन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान, पर्यावरण एवं जीव जंतु कल्याण अनुसंधान संस्थान, हैंडलबर्ग सीमेंट, चाईल्ड लाइन 1098 के तत्वावधान में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें