फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में कराई जा सकती पूल टेस्टिंग

विज्ञापन
pool testing in jalaun
विज्ञापन
झांसी। जालौन के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के बाद उनकी पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, बेटा-बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संभावना जताई जा रही है कि जालौन में ही कोई कोराना संक्रमित है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। उससे ही डॉक्टर को कोरोना हुआ है। हालांकि, डॉक्टर की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रशासन पूल टेस्टिंग भी करा सकता है।
विज्ञापन

जालौन के डॉक्टर की शनिवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया था। रविवार को केजीएमयू लखनऊ में हुई जांच में डॉक्टर की पत्नी भी पॉजिटिव आई हैं। जबकि, बेटी निगेटिव मिली है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जालौन में कोई कोरोना का संक्रमित व्यक्ति हो सकता है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उस व्यक्ति से ही डॉक्टर में कोरोना का वायरस स्थानांतरित हुआ है। हालांकि, डॉक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पूल टेस्टिंग भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें