फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी बारिश के साथ गिरे ओले, भारी नुकसान

विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश के कारण टूटे पडे़ पेड़। - फोटो : MOTH
विज्ञापन
झांसी। रविवार की देर शाम तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की लांक भीग गई है। भूसा व टिन शेड उड़ने के अलावा छप्पर गिर गए। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। आंधी-बारिश से कई जगहों पर फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। ललितपुर में भी तेज आंधी चलने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आसमान साफ रहने की वजह से धूप खिली हुई थी लेकिन शाम पांच बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव शुरू हो गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में हवाएं आंधी में तब्दील हो गईं। कुछ देर बाद ग्रामीण के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। चिरगांव में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कई पेड़ गिर गए। टिनशेड और छप्पर आदि गिरने से भी लोगों को काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा टोड़ीफतेहपुर, मोंठ, पूंछ और गरौठा आदि क्षेत्रों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। आंधी इतनी तेज थी कि पेड़ जमीन से छू जा रहे थे। तमाम पेड़ तो जड़ से ही उखड़ गए। इसके अलावा फॉल्ट आने से कई शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों तक गुल रही। ललितपुर में भी कई इलाकों में आंधी-बारिश से नुकसान हुआ और बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें