फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा का मोबाइल खोलेगा और भी राज, कई नंबर मिले

विज्ञापन
पूजा जायसवाल का मोबाइल को खंगाला जा रहा है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
पूजा का मोबाइल खोलेगा और भी राज, कई नंबर मिले
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार सुबह कमिश्नर कार्यालय के सामने पूजा जायसवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मृतका के मोबाइल को खंगालना शुरू कर दिया है। मोबाइल से कई नंबर मिले हैं। घटना के कुछ और राज भी पुलिस की तफ्तीश में सामने आ सकते हैं। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस खंगालने में जुटी है।
शुक्रवार सुबह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी प्रदीप जायसवाल की पत्नी पूजा जायसवाल (35) की अवैध संबंधों के शक में उसके जेठ ओमप्रकाश जायसवाल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल भाई को भी पुलिस ने जेल भेजा है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल को भी कब्जे में लिया था। जांच के दौरान कई संदिग्ध नंबर भी मोबाइल से मिले हैं। इन नंबरों से कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस को मिल सकती हैं। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। इसमें एक सप्ताह की बातचीत का ब्योरा व कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन

पिस्टल कहां से खरीदी, पता लगाने में जुटी पुलिस
घटना में प्रयुक्त पिस्टल के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि करीब सात साल पहले एक युवक से पंद्रह हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस उक्त युवक की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, कारतूसों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

घटना में शामिल दो आरोपियों को भले ही जेल भेजा गया है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच करेगी। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस घटना में कोई और तो शामिल नहीं है।
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें