फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु प्रबंधन से झांसी बनेगी क्लाइमेट स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
देश की 100 क्लाईमेट स्मार्ट सिटी में झांसी को शामिल किया गया है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु प्रबंधन से झांसी बनेगी क्लाइमेट स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

झांसी। प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु प्रबंधन अब स्मार्ट सिटी की रैकिंग में आधार बनेंगे। शहरी विकास मंत्रालय ने नई योजना क्लाइमेट में देश के 100 स्मार्ट सिटी के मूल्यांकन में पांच अन्य मानकों को शामिल किया गया है। इसके आधार पर महानगर में सर्वे का काम पूरा कर डाटा को मंत्रालय की वेबसाइट पर फीड किया गया है। इसके बाद मंत्रालय क्लाइमेट स्मार्ट सिटी की रैकिंग जारी करेगा।
केंद्र सरकार बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और जलवायु प्रबंधन को दुरुस्त रखने के लिए कई कवायदें कर रही हैं। अब शहरी विकास मंत्रालय ने क्लाइमेट स्मार्ट सिटी की नई योजना शुरू की है। जिसके तहत झांसी समेत 100 स्मार्ट सिटी का सर्वे कराया। जिसमें पांच श्रेणियों के 28 संकेतकों के आधार पर पीएमसी टीम ने डाटा इकट्ठा किया। इन श्रेणियों में ऊर्जा एवं हरित निर्माण, शहरी नियोजन हरित आवरण और जैव विविधता, आवागमन और जलवायु गुणवत्ता, जल प्रबंधन और कचरा प्रबंधन की स्थितियों के आंकड़े जुटाए गए। बताया जाता है कि इस सर्वे का उद्देश्य स्मार्ट सिटी में योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ जलवायु प्रबंधन को बेहतर रखना है। नगर निगम की ओर से दी गई सूचनाओं में महानगर में वायु और ध्वनि प्रदूषण को रोकने के उपायों, जल संसाधनों की स्थिति और उसके विकास कार्यों को बेहतर रखने के लिए किए गए कामों को शामिल किया गया। इसके बाद मंत्रालय की ओर से रैकिंग जारी की जाएगी। नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी में सरकार की ओर से पांच और मानक शामिल किए गए हैं। जिसमें प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु प्रबंधन के आधार पर सूचनाएं मांगी गई हैं। जल्द इसकी रैकिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी बन सकती है अव्वल
प्रदूषण के लिहाज से झांसी क्लाइमेट स्मार्ट सिटी में अव्वल रह सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि झांसी में जलवायु गुणवत्ता बेहतर है। साथ ही प्रदूषण का स्तर अधिकतर सामान्य श्रेणी में रहता है। अधिकारियों को उम्मीद है कि नई रैकिंग की दौड़ में झांसी आगे जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें