फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक भागीदारी दो, साथ लो

Fri, 13 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rakesh pal ,jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पाल समाज ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। अखिल भारतीय पाल महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा है कि जो भी पार्टी पाल समाज को राजनीतिक भागीदारी देगी, समाज उसके साथ ही खड़ा दिखाई देगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाल समाज में राजनैतिक जनचेतना लाने के लिए शनिवार से पाल-बघेल राजनैतिक जन जागरण रथ यात्रा ललितपुर के तुवन मंदिर प्रांगण से शुरू होगी जो बुंदेलखंड के सभी जनपदों से होकर 17 मई को झांसी में समाप्त होगी।

उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2002 से किसी भी राजनीतिक दलों ने पाल समाज को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा का टिकट नहीं दिया और न ही किसी निगम में चेयरमैन बनाने की पेशकश की। ऐसे में बुंदेलखंड के 4.25 लाख पाल समाज के वोट बैंक की उपेक्षा की गई तथा उसे इस्तेमाल कर हाशिए पर रखा, अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह सभी दलों से पाल समाज के लिए बुंदेलखंड में दो विधानसभा के टिकट व एक एमएलसी का पद मांग रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 मई को ललितपुर के तुवन मंदिर से शुरू होने वाली रथ यात्रा उसी दिन टीकमगढ़, जतारा, मऊरानीपुर, नौगांव होकर महोबा पहुंचेगी।

15 मई को बांदा, कर्वी होते हुए चित्रकूट जाएगी। 16 मई को हमीरपुर, राठ, भरुआ सुमेरपुर, जोल्हूपुर मोड़ होकर उरई आएगी। 17 मई को उरई से झांसी के मुक्ताकाशी मंच आएगी और यहां एक विशाल जनसभा होगी। इसमें पाल-बघेल समाज शक्ति प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर संजय पाल, सुरेश पाल, डिपंल आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें