फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पोलियो अभियान शुरू, आज और कल भी पिलाई जाएगी दवा

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में बच्चे का पोलियो ड्राप पिलाते सीडीओ। स्रोत सूचना विभाग 
विज्ञापन
झांसी। जनपद में रविवार से पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 2,97,845 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जानी है। जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने संयुक्त रूप से अभियान का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने नवजात शिशुओं सहित 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 1173 पोलियो बूथ और 35 ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए हैं। रविवार को छूटे हुए बच्चों को सोमवार से लेकर शुक्रवार तक घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इस कार्य के लिए 816 टीमें तैनात की गई हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें