फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आत्महत्या करने जा रहे युवक की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पठौरिया मोहल्ले में कमरा बंद करके आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे युवक को मौके पर पहुंची पीआरबी ने किसी तरह बचाया। रविवार को मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति देवेंद्र वर्मा ने कमरा अंदर से बंद कर लिया है। वह अंदर फंदा लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर कुछ देर में पीआरबी टीम मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने पहले दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। न खुलने पर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पहुंचने पर देवेंद्र फंदे से लटककर छटपटा रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से उतारकर अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें