लॉकडाउन से पहले पुलिसकर्मी अपनी-अपनी छुट्टियां लेकर झांसी आए थे। ऐसे में अचानक लॉकडाउन होने के बाद सभी के आने-जाने पर रोक लग गई थी। छुट्टिïयां लेकर झांसी अपने-अपने घरों पर पहुंचे करीब 128 पुलिसकर्मी फंस गए थे। सभी को वेतन कटने व कार्रवाई का डर सताने लगा था।
ऐसे में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को देखते हुए डीजीपी ने गृह जनपद में ड्यूटी कराने के निर्देश दिए थे। आदेश मिलने के बाद छुट्टियां लेकर निकले पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटाई गई। जहां पता चला कि झांसी, ललितपुर व जालौन में करीब 128 पुलिसकर्मी अपने-अपने घरों पर आए थे। सभी को फोन पर पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए गए।
लॉकडाउन खत्म न होने तक सभी को अपने-अपने गृह जनपद में ड्यूटी करना होगी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि छुट्टिïयां लेकर फंसे ऐसे पुलिसकर्मियों को गृह जनपद में ड्यूटी के आदेश दिए गए हैं।