फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल ने पुलिस के कंधों पर बढ़ाया काम का बोझ

विज्ञापन
Police work load during corona time
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के बीच जिम्मेदारियों से जूझती रही पुलिस के कंधे पर विवेचनाओं का अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। जिले में 850 से अधिक विवेचनाएं वर्तमान में लंबित हैं। पुलिस के तमाम अन्य जिम्मेदारियों से उलझे होने के कारण विवेचनाओं पर ब्रेक लगा हुआ है। हालांकि, अधिकारियों ने जल्द से जल्द विवेवचनाएं निपटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन लगाया गया था। इस बीच पुलिस ने मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई। इस दौरान पुलिस से लेकर अधिकारियों को छुट्टियां भी नहीं मिलीं। ऐसे में ड्यूटी के साथ-साथ काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ता चला गया। कोरोना काल में आम जनता के साथ-साथ पुलिस का भी काम प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन में जिले के थानों में मुकदमे तो दर्ज हुए, लेकिन लंबी जिम्मेदारियों के बीच पुलिस विवेचनाओं को नहीं निपटा सकी। लॉकडाउन में जनता की सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिकसकर्मी दिन रात ड्यूटी करते रहे। इन सबके बीच विभिन्न थानों से करीब 850 विवेचनाएं लटकी हुई हैं। इसका मुख्य कारण विवेचक द्वारा जांच के लिए समय नहीं दे पाना है।
लॉकडाउन के मुकदमों ने भी बढ़ाया बोझ
कोरोना के बीच लॉकडाउन के उल्लंघन के मुकदमों ने भी पुलिस पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ाया है। लॉकडाउन के बीच करीब 500 मुकदमे अब दर्ज किए गए हैं। ऐसे में इन मुकदमों में भी विवेचनाएं करनी हैं। हालांकि, पुलिस ने लॉकडाउन में दर्ज किए करीब 175 मामलों में चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते पुलिस पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ा हुआ है। जिस कारण विवेचनाएं कुछ लंबित हैं। लेकिन, जैसे-जैसे समय मिल रहा है पुलिस अपनी विवेचनाओं को तेजी के साथ निपटा रही है। जल्द विवेचनाएं निपटाने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए हैं। राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें