फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लूट-हत्या के तीनों आरोपियों को दिल्ली ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। नई दिल्ली के कश्मीरी गेट में एक लूट और हत्या की वारदात हुई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को कैरोखर गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात कबूली। उन्होंने 20 लाख रुपये की लूट को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन

ककरबई थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि आशिक उर्फ समर, दीपू राठौर और ओम सिंह को पकड़ा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कैरोखर गांव से सवा लाख रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय एसीजेएम गरौठा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद कश्मीरी गेट थाना, नई दिल्ली की पुलिस उन्हें रिमांड पर ले गई। दिल्ली पुलिस अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस ने रविवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें