फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों की बनाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बाढ़ विपदाओं से लोगों को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। जिसमें से अलग-अलग टीमें गठित करके चिह्नित कर बाढ़ प्रभावित स्थानों में उक्त टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बारिश के चलते झांसी जिले में बाढ़ से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई है। टीम की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास को सौंपी गई है। इसमें पीएसी के तेजतर्रार जवानों को भी शामिल किया गया है। बारिश के समय आने वाली बाढ़ विपदा में फंसे लोगों को टीम के सदस्य पहुंचकर न सिर्फ सुरक्षित निकालेंगे बल्कि उन्हें मदद भी पहुंचाएंगे। साथ ही बनाए गए कंट्रोल रूम और अधिकारियों को बाढ़ संबंधी सूचनाएं भी टीम के सदस्य दी जाएगी। इसके लिए सभी स्तर की तैयारी की गई है।
सुविधाओं से लैस रहेगी टीम
बाढ़ बचाव राहत दल को अलग-अलग नाम से बनाया गया है। जैसे डीआरसी, क्यूआरटी, यूसी सहित अन्य तरह की टीमें बनाई गई हैं। यूसी यानी इमरजेंसी ऑपरेशन टीम, क्यूआरटी यानी क्यूप रियेक्शन टीम, डीआरसी यानी डिस्ट्रिक रिजर्व टीम के नाम से बनाई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात होने वाली टीम को वोट, टार्च, लाइट, जैकेट, रस्सा तथा संचार की सुविधा मुहैया कराई गई है। जिससे बाढ़ के समय इसका उपयोग करके प्रभावित लोगों तक टीम के सदस्य पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

इन जगहों पर रहेगी निगाह
जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा बाढ़ प्रभावित स्थानों को चिह्नित किया है। जिसके तहत बेतवा नदी के सभी डेमों के साथ आसपास की नदियों समेेत गांवों में नजर रहेगी। माताटीला बांध पारीछा, सुुुकुवां-ढुकुवां डैम आदि के आसपास के गांवों में टीम की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें