फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को छुट्टियों पर रोक

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
आगामी त्यौहार व लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्र्मियों की छुट्टियाें पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी ने इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डीआईजी व एसएसपी ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मिल सकेगी। जिले के बड़े अफसर ध्यान रखें कि चुनाव और होली के दौैरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा है कि लोकसभा चुनाव व मतगणना होने तक किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी न दी जाए। वहीं, अधिकारियों के पास छुट्टी लेने वाले पुलिस कर्मियों की लाइनें लगी हुई हैं। पुलिस कर्मी भी छुट्टी लेने के लिए नए - नए तरीके अपना रहे हैं। अधिकारियोें ने होली व लोकसभा चुनाव को सकुशल कराने की जानकारी देते हुए छुट्टियां देने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अधिक से अधिक फोर्स की जरूरत पड़ेगी। जो पुलिस कर्मी छुट्टी पर गए हुए हैं, उनकी भी छुट्टियां रद्द की जाएंगी। अब चुनाव के बाद ही छुट्टियां दी जाएंगी।

कुंभ से वापस लौटा फोर्स, ड्यूटी में लगाया
प्रयागराज में कुंभ मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जिले में पुलिस बल लौटने लगा है। ड्यूटी में लगे साढ़े चार सौ पुलिसकर्मी वापस लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को जानकारी लेेने के बाद अधिकारियों ने चुनाव के अलग- अलग सेलों में ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। साथ ही कई पुलिसकर्र्र्मियों को रात के समय गश्त पर भी लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि खुराफाती व बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


चुनाव सकुशल कराने के लिए पुलिस महकमे ने पूरी ताकत झोंक दी है, ऐसे में छुट्टी नहीं दी जा सकती। झांसी के साथ ललितपुर व जालौैन में भी पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। आदेश का सख्त से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सुभाष सिंह बघेल, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें