फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक विवाद में थानेदार की कुर्सी खाली: 72 घंटे बाद भी नहीं मिला थाना प्रभारी, हत्यारोपी की तलाश पड़ी ठड़ी

Sun, 14 Sep 2025 02:51 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

इसके चलते अरविंद हत्याकांड के फरार हत्यारोपियों की धर पकड़ भी ठंडी पड़ गई। पांच दिन बाद भी पुलिस मुख्य हत्यारोपी का पता नहीं चला सकी।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। राजनीतिक विवादों में घिरे सीपरी बाजार थाने में 72 घंटे बाद भी थाना प्रभारी तैनात नहीं किया जा सका। इसके पीछे दो गुटों के बीच छिड़े राजनीतिक विवाद को बड़ी वजह माना जा रहा हालांकि इसके चलते अरविंद हत्याकांड के फरार हत्यारोपियों की धर पकड़ भी ठंडी पड़ गई। पांच दिन बाद भी पुलिस मुख्य हत्यारोपी का पता नहीं चला सकी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या ने तत्कालीन सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह के खिलाफ अमर्यादित आचरण करने की शिकायत डीजीपी से कर दी थी। उसमें सीपरी बाजार थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की गई। इस मामले ने भूचाल ला दिया। सोशल मीडिया पर प्रभारी मंत्री का पत्र वायरल हो गया। पुलिस अफसरों ने आनंद सिंह को निलंबित करने के बजाए बीच का रास्ता निकालते हुए 10 सितंबर को उनका तबादला एएचटी शाखा में कर दिया। आनंद सिंह को सीपरी बाजार थाने से हटाने के बाद भी उनकी जगह तीन दिन बाद भी किसी को नहीं भेजा जा गया जबकि सबसे दुस्साहसिक वारदात का खुलासा करने की जिम्मेदारी सीपरी बाजार थानेदार पर ही है।
विज्ञापन


वहीं, आईजी आकाश कुलहरि का कहना है कि तकनीकी वजहों से अभी तक थानेदार की तैनाती नहीं हो सकी है। जल्द ही उनकी तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें