जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए शनिवार को औषधि निरीक्षक ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान पांच दवाएं संदिग्ध मिलीं। उनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक डॉ. देवयानी दुबे ने विभिन्न नर्सिंगहोम और अस्पताल में स्थित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। गायत्री हॉस्पिटल करगुवां, पीताम्बरा हॉस्पिटल, वीरांगना मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल मयूर विहार कॉलोनी के मेडिकल स्टोरों और मेडिकल कॉलेज के सामने अवतार सर्जिकल क्लीनिक से संदिग्ध औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय लैब भेज दिए हैं। इसके अलावा, औषधि निरीक्षक ने अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों में औषधियों के रखरखाव, भंडारण और वितरण अभिलेखों की जांच की। कुछ मेडिकल स्टोरों में अभिलेखीय कमियां भी मिलीं। इन्हें जल्द ठीक करने और नारकोटिक्स दवाओं को डॉक्टरों द्वारा पर्चे पर लिखे बिना न बेचने के निर्देश दिए।