फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुरः घरों में तोड़फोड़ के बाद थानाध्यक्ष निलंबित, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया था प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2020 03:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना शाहजहांपुर के पसैया गांव में दबिश के दौरान घरों में पहुंचकर तोड़फोड़ के मामले में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने थानाध्यक्ष विकास सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

 
बताते चलें कि शाहजहांपुर के पसैया गांव में बिजली चोरी पकड़ने के दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। बीती रात पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने उनके घर पहुंची थी। आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने घरों में जाकर तोड़फोड़ की थी। इससे गुस्साए लोगों ने थाने पहुचकर प्रदर्शन किया था। आरोप लगने के बाद एसएसपी ने शाहजहांपुर थानाध्यक्ष विकास सिंह को सस्पेंड कर दिया है। 

अटैक आने से थाने में तैनात हेड मोहर्रिर की मौत
कस्बा समथर थाने में तैनात एक हेड मोहर्रिर को थाने में दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। आनन फानन में सभी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
समथर थाने में तैनात हेड मोहर्रिर राजेश दीक्षित रविवार सुबह काम कर रहे थे। तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह जनपद औरैया के कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल के रहने वाले थे। खबर मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भी मेडिकल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें