फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करे पुलिस: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोंठ। डीआईजी झांसी रेंज केशव चौधरी ने बुधवार को मोंठ कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, शस्त्रागार और हवालात की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं और वारंटों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी ने थाने में दर्ज मुकदमों की जांच की गुणवत्ता की भी जांच की। जांच के दौरान कुछ अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए। जनता की शिकायतों पर समय से कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास बना रहे। निरीक्षण के अंत में उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्रा, कोतवाल अखिलेश द्विवेदी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें