फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोर को छोड़ा, सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना चिरगांव इलाके में एक किराने की दुकान पर चोरी हुई। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया। दुकानदार का आरोप है कि पुलिस ने चोर को छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना चिरगांव के करईयनपुरा निवासी शिवम शिवहरे की इलाके में किराने की दुकान है। 5 अप्रैल की सुबह दुकान से एक चोर शटर खोलकर चार हजार रुपये चोरी कर ले गया था। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। चोर की पहचान उजागर होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि दो दिन तक थाने में बैठानेे के बाद आरोपी पर बिन कार्रवाइ के छोड़ दिया गया। करीब 17 दिन बीत जाने के बाद आज तक पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें