फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुफ्ती को छुड़ाने के आरोपियों की तलाश में झांसी के बाहर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मुफ्ती खालिद को छुड़ाने के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने मंगलवार को झांसी के आसपास इलाकों में दबिश दी। सुपर कॉलोनी में भी जाकर उसने पूछताछ की लेकिन, शेष आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। कई आरोपियों के घर में ताला बंद मिला। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


12 दिसंबर को मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए ले जाते समय एनआईए अफसरों एवं पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इस आरोप में कोतवाली में 11 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने परवेज समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी लेकिन, अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आरोपियों के घरों में ताला बंद मिला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पप्पू बिरयानी समेत कई अन्य के परिजनों को पूछताछ के लिए उठाया लेकिन आरोपी सामने नहीं आए हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आसपास के इलाकों में भी पुलिस गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें