फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एरच में बालू घाट पर पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। बेतवा नदी से हो रहे बालू के अवैध खनन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामारी की। इससे वहां हड़कंप मच गया और घाट पर जमा कई ट्रैक्टर और लोग भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार रात को बेतवा नदी डैरा बालू घाट पर कुछ लोगों द्वारा बालू का बड़े पैमाने पर खनन करने की जानकारी पुलिस को मिली। रात में ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश कुमारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचीं। पुलिस को देखकर वहां मौजूद बालू माफिया और कई ट्रैक्टर चालकों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस के हाथ कोई नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी बालू का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इस कार्य में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें