फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ में नालों का निर्माण शुरू, जल भराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। नगर में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत द्वारा एक करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से दो स्थानों पर नालों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ये नाले उन स्थानों पर बनाए जा रहे हैं, जहां जल भराव की समस्या होती थी। उम्मीद है कि मार्च 2025 तक दोनों जगह नाला निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा के शाहपुर बस स्टैंड से सावित्री चौराहा किले के दरवाजे के सामने तक एक नाला 87 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। दूसरा नाला मोहल्ला महावीरनपुरा में खेरापति हनुमान जी मंदिर से केसीपी इंटर कॉलेज तक 76 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। दोनों नालों की लंबाई 1700 मीटर है। नालों की मानक के अनुसार लंबाई और चौड़ाई निर्धारित की गई है।
दो दिन पहले शुरू हुए निर्माण कार्य के लिए पहले दिन अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। शाहपुर स्टैंड से कार्य शुरू हुआ है, जो सावित्री चौराहे तक किया जाएगा। अभी जहां खाली जगह है अथवा अस्थायी अतिक्रमण है, उसे हटाकर काम शुरू किया गया है। गौरतलब है कि नगर के बस स्टैंड के पास ओर उससे आगे की तरफ कुछ दुकानदारों ने नाले के ऊपर सीसी डालकर कब्जा कर लिया है। पक्के मकान भी बने हुए हैं। इस वजह से हर साल बारिश के मौसम में जल भराव हो जाता है। थोड़ी सी ही बारिश में नगर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगरवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नाला निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। नगर पंचायत के अवर अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि नालों का निर्माण का कार्य मार्च 2025 तक पूरा किया जाना है। इससे नगर में जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें