फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में ट्रक से पेट्रोलिंग करेगी पुलिस

Tue, 05 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police petroling,jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अफसरों ने निर्णय लिया है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ट्रकों से पेट्रोलिंग करेगी।
विज्ञापन


सोमवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अफसर शामिल हुए। बैठक में बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति बनाई गई। खासतौर से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चोरी की सूचना को एक-दूसरे से शेयर करने पर जोर दिया गया। वहीं, जिला बदर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को ट्रक पर बैठाकर पेट्रोलिंग करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि यूपी के झांसी, ललितपुर, बांदा व चित्रकूट से चुराए गए वाहन मध्य प्रदेश के दतिया, शिवपुरी, छतरपुर व टीकमगढ़ में बेचे जा रहे हैं। बदमाश वाहन चुराने के बाद दूसरे राज्य में प्रवेश करते ही वाहन काटकर सप्लाई कर देते हैं। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्णय लिया गया कि वाहन चोरी की सूचना को तत्काल सभी जनपद एक-दूसरे से शेयर करेंगे।
विज्ञापन


बताया गया कि इसी तरह जिला बदर अपराधी समीपवर्ती जिलों में छुप जाते हैं और वहां बेखौफ होकर अपराध करने लगते हैं। ऐसे जिला बदर अपराधियों की सूची भी एक-दूसरे को दी जाएगी।

बैठक में यह भी तय हुआ कि रात के समय ट्रक में दतिया के सिपाही झांसी तक पेट्रोलिंग करेंगे। इसी तरह झांसी के जवान दतिया तक ट्रक से पेट्रोलिंग करेंगे। बैठक में डीआईजी झांसी शरद सचान, एसएसपी झांसी मनोज तिवारी के अलावा छतरपुर, बांदा, ललितपुर, चित्रकूट, दतिया, शिवपुरी व टीकमगढ़ के पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें