झांसी। अवैध शराब के तहत पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम का अभियान रविवार को भी जार रहा। इस दरम्यान 2450 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कई अड्डों को तहस-नहस किया गया।
अलीगढ़ में जहरीली शराब के सेवन से पचास से अधिक हुई मौतों के बाद से पूरे प्रदेश में अलर्ट की स्थिति है। झांसी में भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पाड़री, फरीदा समेत गुरसराय में कई अड्डों पर संयुक्त टीम ने दबिश दी। मौसे से 2450 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला 13,000 किलोग्राम लहन मौके से बरामद हुआ, जिसे नष्ट किया गया। इसके अलावा कई अड्डों को तहस-नहस किया गया। इससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। बाद में देसी - विदेशी शराब और बीयर की दुकानों का भी सघन निरीक्षण किया गया।