फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पुलिस कर्मी से की अभद्रता, बचाने गये युवक को भी पीटा

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला खिरकापुरा में सोमवार की रात को एक युवक की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी से मोहल्ले के कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी, इसकेे बाद पुलिस कर्मी को बचाने गये एक युवक से मारपीट करते हुए परिजनों से भी धक्कामुक्की की गई। परिवार अब पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद भी असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौकाबाग निवासी रघुनंदन वैद्य (60) की बीते चार माह पहले 16 जुलाई को गोली मारकर उसी मोहल्ले के एक अभियुक्त पप्पू ने हत्या कर दी थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मृतक के पुत्र की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए थे। तब से अब तक उक्त पुलिस कर्मी घर में दो शिफ्ट में सुरक्षा में तैनात रहते हैं। हालांकि मृतक का परिवार चौकाबाग मोहल्ले में असुरक्षा महसूस करता था। परिवार मोहल्ले खिरकापुरा में बूढ़े बब्बा मंदिर के पास एक रिश्तेेदार के मकान में रहने लगे। यहां भी पुलिस सुरक्षा में तैनात रहती है। बीते रोज जब पुलिस कर्मी रघुनंदन के पुत्र मोहित के घर सुरक्षा दे रही थी, तभी मोहल्ले का एक युवक शराब पीकर उनके दरवाजे पर गालीगलौज करने लगा। पुलिस कर्मी ने उसे वहां से जाने को कहा तो वह पुलिस कर्मी से भी उलझ गया और उसे सड़क की ओर खींचकर अभद्रता करने लगा और इसी दौरान आठ दस और लोग आ गये और पुलिस कर्मी को घेर लिया। यह देख मोहित वैद्य ने जब पुलिस कर्मी को बचाने का प्रयास किया, तो उक्त लोगों ने मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मोहित का भाई मयंक घटना का वीडियो बनाने लगा, तो उक्त कुछ लोगों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना बढ़ते देख वहां तैनात दूसरे कर्मी ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर कोतवाली पुलिस तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख दबंग मोहित व पुलिस कर्मी को छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि देर रात में कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में दो लोगों को पकड़ लिया और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उक्त मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसमें दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और गश्त भी बढ़ा दी गई है।
- संजय कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें