फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की हत्या, फ्लैट में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Aug 2019 03:59 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए पंद्रह लाख रुपये लेकर शनिवार को सुबह घर से निकले राजघाट परियोजना में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति की कोतवाली क्षेत्र स्थित पीतांबरा इंक्लेव के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई। उसके सिर पर प्रहार किया गया था। मौके से रुपये भी गायब थे। शाम को शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की। 

विज्ञापन


कोतवाली के नई बस्ती के गोड़ुआ मुहल्ला निवासी बलवीर प्रजापति (53) सरकारी ठेकेदार थे। शनिवार की सुबह वे घर से फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए 15 लाख रुपये लेकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।

सूचना के आधार पर पुलिस पीतांबरा इंक्लेव में बिकने वाले फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट का ताला लगा हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने ताला तुड़वाया। अंदर किचिन के पास खून से लथपथ हालत में बलवीर का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें