फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच युवतियों की हत्या का खुलासा करने में फेल साबित हुई पुलिस

Sun, 27 Apr 2025 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनसुलझी गुत्थी- तीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सूबे में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन, जमीनी हकीकत यह कि पुलिस को महिलाओं के साथ होने वाले क्रूर मामलों के खुलासे करने को लेकर ही गंभीर नहीं है। पिछले तीन साल के भीतर पांच युवतियों की हत्या का झांसी पुलिस आज तक पर्दाफाश नहीं कर सकी। इतना समय बीत जाने के बाद भी उनके परिजन आज तक यह नहीं जान सके कि उनकी बेटियों को किसने मारा। कुछ साल तक परिजन खुलासे के लिए पुलिस अफसरों के चक्कर लगाते रहे लेकिन, पुलिस के दिलचस्पी न लेने पर इसे नियति मानकर वह भी खामोश हो चुके। पुलिस ने इन मामलों की आगे की छानबीन बंद कर दी है।

7 अक्तूबर 2022 को सपरार बांध थाना मऊरानीपुर के कटरा इलाका निवासी ऋतु पुरवार (30), उसकी छोटी बहन रीनू (28) एवं अल्याई मोहल्ला निवासी रिंकी (29) का शव उतराता मिला था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने पहले तीनों शव के मध्य प्रदेश से बहकर आने की बात कहकर किनारा करने की कोशिश की 48 घंटे बाद ही उन तीनों के मऊरानीपुर का होने का पता चल गया। इसके बाद पुलिस सुसाइड का दावा करने लगी लेकिन, तीन युवतियों के एक साथ सुसाइड पर पुलिस ही घिर गई।
विज्ञापन

तीनों बागेश्वर धाम के लिए 6 अक्तूबर की शाम निकली थीं लेकिन, उनका शव बागेश्वर धाम के मुख्य रास्ते से करीब 15 किलोमीटर दूर सपरार बांध में मिला। यह स्थान बागेश्वर धाम के रास्ते से ठीक विपरीत स्थित है। पुलिस युवतियों की कॉल हिस्ट्री तक नहीं निकाल सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के शरीर में चोट मिली। इसमें रीनू और रिंकी की पसलियां टूटी थीं जबकि ऋतु का लीवर क्षतिग्रस्त था। उनसे मारपीट करके बांध में फेंकने की आशंका जताई लेकिन, पुलिस के पास किसी सवाल का जवाब नहीं है।
ऋतु और रीनू के पिता रामविलास कारोबारी थे। उनकी कई साल पहले मौत हो चुकी। परिजनों ने कई बार पुलिस से संपर्क करके उनकी मौत की वजह जाननी चाही, लेकिन पुलिस टालती रही। ऋतु की शादी हो गई थी जबकि रीनू अविवाहित थी। रिंकी ने एमए की पढ़ाई की थी।


निर्वस्त्र युवती की लाश की गुत्थी भी उलझी
रक्सा के सैन्य इलाके के पास स्थित काली माता के प्राचीन मंदिर के पास अप्रैल 2023 में नाले से निर्वस्त्र युवती का शव मिला था। संवेदनशील इलाके में निर्वस्त्र युवती की लाश मिलने से पुलिस अफसरों में भी हडकंप मच गया। मौके पर तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र कुमार समेत अन्य आला पुलिस अफसर भी पहुंचे। खुलासे के लिए स्वॉट समेत आधा दर्जन से अधिक टीम लगा दी गई लेकिन, दो साल बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी। यह मामला पुलिस के गले की फांस बना हुआ है।
विज्ञापन




बोरी के अंदर मिली महिला के लाश का मामला भी नहीं सुलझा
प्रेमनगर के रेलवे कॉलोनी, आरओ कॉलोनी के पास स्थित जंगल में नाले के पास से डडियापुरा निवासी मीना अहिरवार (42) पत्नी राजकुमार का शव 12 फरवरी 2024 को बरामद हुआ था। महिला के बेटे ने उसकी शिनाख्त की लेकिन, महिला की हत्या की आज तक गुत्थी अनसुलझी है। महिला को धारदार हथियार से हत्या करने के बाद उसे बोरे में भरकर उसका शव जंगल में फेंका गया था। हत्या के खुलासे के लिए परिजनों से भी पूछताछ की गई लेकिन, आज तक उसका खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें