फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दौड़ी, मंडी रोड पर चल रही अवैध पार्किंग

विज्ञापन
बस स्टैंड से अवैध पार्किंग हटवाती पुलिस।
विज्ञापन
हरकत में आई पुलिस, मंडी रोड पर चल रही अवैध पार्किंग हटाई
विज्ञापन

झांसी। अवैध पार्किग को लेकर चल रहे अमर उजाला के अभियान के तहत रविवार को पुलिस सक्रिय हुई। बस स्टैंड व रिसाला चुंगी के पास चल रही अवैध पार्किंग को हटाया। इस दौरान बस स्टैंड के पास खड़े वाहनों के चालान भी काटे। कार्रवाई देखकर अवैध पार्किंग संचालक भाग निकले।
महानगर के तमाम स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध पार्किंग बनाकर वाहन खड़े कराए जा रहे हैं। रविवार को नवाबाद पुलिस ने बस स्टैंड के पास मंडी रोड व रिसाला चुंगी के पास चल रही अवैध पार्किंग पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई देखकर ऑटो वाले भाग निकले। पुलिस ने यहां खड़े करीब 25 से अधिक वाहनों के चालान काटे। इसके बाद बस स्टैंड के पास अवैध तरीके से खड़े वाहनों को भी हटाया। इस दौरान यातायात पुलिस भी सक्रिय होकर चालकों को खदेड़ने में लगी रही। पुलिस अवैध पार्किंग संचालकों का भी पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से भी हटा दिया बोर्ड
विश्वविद्यालय चौकी पुलिस ने पिछले दिनों तक मेडिकल कॉलेज के आसपास चल रही अवैध पार्किंग पर छापेमारी की, लेकिन यहां भी कोई नहीं मिला। इक्का-दुक्का वाहन जरूर खड़े थे। पुलिस ने इन वाहनों का चालान किया। यहां लगा पार्किंग का बोर्ड भी निकाल दिया।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध पार्किंग चलाने वालों का पता लगाया जा रहा है। किसी भी हाल में अवैध पार्किंग चलने नहीं दी जाएगी। थानेदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें