फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कल झांसी और ललितपुर आएंगे

विज्ञापन
जीआईसी में मुख्यमंत्री के आने के लिए चल रहीं तैयारी देखते क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व अन?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कल झांसी और ललितपुर आएंगे
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी और ललितपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही, योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान सीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे।
मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह जालौन पहुंचेंगे। वहां वह निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करेंगे। वहां से सुबह 11 बजे ललितपुर पहुंचेंगे। ललितपुर में वह बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.05 बजे उनका झांसी जीआईसी में आगमन होगा। यहां वह मंडल की विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। दोपहर 3.20 पर ग्राम भरपुरा पहुंचकर हर घर जल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे नगर निगम में बनाए जा रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। पौने पांच बजे आयुक्त सभागार में मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम झांसी सर्किट हाउस में होगा। अगले दिन बुधवार को सुबह नौ बजे महोबा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। बुधवार को वह चित्रकूट व बांदा भी जाएंगे।
रविवार को भी खुले रहे दफ्तर, दुरुस्त किए जाते रहे रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री का दौरा तय होते ही रविवार को प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी दफ्तर खुले और कर्मचारी रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुटे रहे। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में अफसरों ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। राजकीय इंटर कॉलेज में देर रात पंडाल लगाने व हैलीपैड बनाने का काम जा रहा। सड़कों को दुरुस्त किए जाने का काम जारी रहा।
मंगलवार को सुबह 12.05 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जीआईसी में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेगा। ग्राउंड में वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। इसके अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भरपुरा में हर घर जल परियोजना व नगर निगम में बन रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। शाम को आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बुधवार की सुबह महोबा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
लखनऊ से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी कर्मचारी और अधिकारी रिकॉर्ड दुरुस्त किए जाने में जुटे रहे। विकास भवन में डीएम आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि सीएम जल जीवन मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी, स्वामित्व योजना, आईजीआरएस, पीएम सम्मान निधि आदि की समीक्षा करेंगे। योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, शिलान्यास व लोकार्पण की तैयारियां भी दुरुस्त करने को कहा गया। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार पी, सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जीआईसी ग्रांउड में जनसभा के लिए विशाल पंडाल लगाने व हैलीपैड तैयार करने का काम देर रात तक जारी रहा। सड़कों को गड्ढमुक्त किया जाता रहा है। डिवाइडर व फुटपाथों की रंगाई पुताई का काम जारी रहा।
आज आएंगे प्रभारी मंत्री
झांसी। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषध मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सोमवार को शाम चार बजे झांसी आएंगे। सर्किट हाउस में वे भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव मंगलवार को शाम झांसी पहुंचेंगे। वे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

तैयारी में जुटे भाजपाई
झांसी। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री की जनसभा में भारी संख्या बल जुटाने की बात कही गई। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि सभी पदाधिकारी तय संख्या के अनुसार सभा में भीड़ जुटाएं। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, बिहारीलाल आय, रामतीर्थ सिंघल, रामकिशोर साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें