दतिया। थाना चिरूला पुलिस ने रविवार को कंजर डेरा फुलरा क्षेत्र में दबिश देकर नालों, खेतों व अन्य संभावित स्थानों पर अवैध शराब एवं महुआ लहन की तलाश की गई। तलाशी में एक खेत में बने छप्पर के नीचे नीले रंग के 10 ड्रम पाए गए, जिनमें प्रत्येक में 200 लीटर लहन भरा था। इस प्रकार कुल 2000 लीटर महुआ लहन, जिसकी अनुमानित 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने भानुप्रताप अहिरवार निवासी ग्राम फुलरा व एक महिला निधि ननोरिया निवासी कंजर डेरा फुलरा को पकड़ा। दोनों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में इनके पास शराब मिली। संवाद