मऊरानीपुर। थाना मऊरानीपुर पुलिस की टीम ने युवक की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। सोमवार को ग्राम रतौसा निवासी रामकिशुन (27) अपने भाई के साथ दिवाली की खरीदारी कर घर जा रहा था। इसी दरम्यान रास्ते में रोककर उस पर हमला कर दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई शिशुपाल की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से दो आरोपी श्रीधर यादव व जाहर उर्फ भगत यादव निवासी ग्राम सितौरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक इंद्रजीत सरोज, उपनिरीक्षक अनिल कुमार व कांस्टेबल विजय त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सितौरा जाने वाले मोड़ के पास से हत्या आरोपी श्रीधर यादव एवं जाहर उर्फ भगत यादव निवासी ग्राम सितौरा को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि 20 अक्टूबर (सोमवार) को दीपावली पर्व के दिन अभियुक्तगणों ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर घात लगाकर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इस घटना में पांच नामजद व तीन अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मऊरानीपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों पर अन्य कई गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक इन्द्रजीत सरोज, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल विजय त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर अप राधियों की धरपकड़ आगे भी जारी बनी रहेगी।