फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एटीएम बूथ को निशाना बनाने वाले बदमाशों को तलाश रही पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। न्यायालय परिसर के पास स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में घुसकर मशीन को निशाना बनाने वाले बदमाशों को पुलिस तलाशने में जुट गई है। बैंक प्रबंधक सुनील दत्त की ओर से नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में न्यायालय परिसर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों में 10 नवंबर की रात तीन युवक बूथ की ओर जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं जबकि एक युवक बूथ के अंदर जाता नजर आ रहा है। बदमाशों ने बूथ के अंदर जाकर मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की लेकिन, मशीन के ऊपरी हिस्से को ही वह तोड़ सके। जहां कैश रहता है, उस हिस्से को वह नुकसान नहीं पहुंचा सके। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से निकल गए। शाखा प्रबंधक के मुताबिक बूथ की जांच कराने में उसके भीतर रखा सारा कैश सुरक्षित मिला। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें