फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के हाथ भाई का कत्ल: मुस्कान व तालिब की तलाश में जुटी पुलिस, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से सुराग मिलने की उम्मीद

Mon, 23 Feb 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बृहस्पतिवार को सनसनीखेज घटनाक्रम में बिहारीपुरा मोहल्ले निवासी मसारिक बेग के अपने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दिए जाने का मामला उजागर हुआ था।
विज्ञापन
मृतक तारिक बेग की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों भाई के कत्ल मामले में अब पुलिस की तफ्दीश हत्यारोपी भाई मसारिक की पत्नी मुस्कान और उसके साले तालिब पर जा टिकी है। उन दोनों के सामने आने के बाद ही हत्याकांड के पीछे का सच सामने आ सकेगा। पुलिस उन दोनों का पता लगाने में जुटी है। पिछले कई दिनों से उन दोनों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा है। ऐसे में पुलिस 10 फरवरी से 16 फरवरी के बीच उन दोनों के मोबाइल लोकेशन को खंगालने के लिए बीटीएस टाॅवर का सहारा ले रही है। रविवार को भी पुलिस ने मोहल्ले के कुछ लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ की हालांकि उनसे भी अभी तक कोई अहम सुराग पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सनसनीखेज घटनाक्रम में बिहारीपुरा मोहल्ले निवासी मसारिक बेग के अपने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दिए जाने का मामला उजागर हुआ था। शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर नौ दिन पहले दफना दिया गया था। प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 19 फरवरी को इसका पता चला। घर में गड्ढा खोदकर पुलिस ने तारिक की निर्वस्त्र लाश बाहर निकाली। मसारिक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पहले मसारिक पुलिस को दूसरी कहानी सुनाता रहा लेकिन, जेल जाने से पहले हुई पूछताछ के दौरान उसने कुबूल किया कि हत्या में उसका साला भी शामिल था। उसके यह बताने के बाद से पुलिस तालिब को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि मुस्कान एवं तालिब को तलाश करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। वह उसे तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें