फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनने के साथ पहनवाना भी भूली पुलिस

Sun, 02 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी हेलमेट पहनना तो भूल ही गए हैं, साथ ही चेकिंग अभियान भी ठप कर दिया है, जिससे आम लोगों की भी हेलमेट की आदत छूटती जा रही है। यूपी कैबिनेट ने बाइक चलाने वाले तथा पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया है। एसएसपी ने शीघ्र अभियान चलाने की बात कही है।
यूपी कैबिनेट द्वारा मई में लिए गए फैसले के बाद तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट को लेकर सख्ती से अभियान चलवाया। हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। परिणाम यह हुआ कि एक माह के अंदर करीब 1600 लोगों के हेलमेट नहीं लगाने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन


जब पुलिस कर्मियों ने हेलमेट लगाना शुरू नहीं किया तो पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और थाना परिसरों को हेलमेट जोन घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने भी हेलमेट लगाना शुरू कर दिया। लोग ही नहीं पुलिस कर्मी भी हेलमेट लगाकर वाहन चलाते दिखने लगे।
विज्ञापन


जून माह में सड़क पर हेलमेट अभियान का अच्छा खासा असर दिखने लगा। समय गुजरने के साथ ही पुलिस ने हेलमेट को लेकर कार्रवाई करना बंद कर दिया। अब हालत यह हो गई है कि पूरा माह गुजर गया है मगर पुलिस ने एक भी दिन हेलमेट को लेकर चेकिंग अभियान नहीं चलाया है। एसएसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि हेलमेट को अधीनस्थों को आदेश कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें