फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस निगाह रखेगी। जबरन रंग व कीचड़ डालने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले भर में अलग से दो सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह से लेकर रात तक पुलिस गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर काबू पाने के लिए महानगर के आठ स्थानोें पर 18 बैरिकेडिंग लगाए जा रहे हैं, ताकि चालक किसी बड़े हादसे का शिकार न हो सकें। जिले के सभी थानेदारोें को अलर्ट के भी निर्देश दिए गए हैं। दो सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थानों की पुलिस और पीएसी की एक कंपनी को लगाया गया है, जो महानगर के मुख्य मोहल्लों में तैनात रहेगी।
जिले के सभी थानेदारों के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। हर चौैराहोें पर थाने की पुलिस भी तैैनात रहेगी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में होगी पुलिस की होली
सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भी होली खेलेगी। हर साल की तरह पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी अधिकारियोें के साथ होली खेलेेंगे। यहां भी होली खेलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इन पर होगी कार्रवाई
- जबरन गुलाल फेंकने वालों पर
- नए स्थान पर होली का दहन करने वालों पर
- अफवाह फैलाने वालों पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें