फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बांध और नदियां लबालब, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
नदी, तालाब - फोटो : ???, ?????
विज्ञापन
झांसी। बारिश के चलते जिले के बांध व नदियां लबालब होने के बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई है। सतर्कता के तौर पर बाढ़ नियंत्रित टीम ने आसपास के दस गांवों में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश व जिले के आसपास हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी के सभी बांधों के साथ आसपास की नदियों समेेत माताटीला बांध पारीछा, सुुुकुवां-ढुकुवां बांध आदि के आसपास के गांवों में टीम तैनात कर दी गई है। जिले में बाढ़ से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई है। टीम की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास को सौंपी गई है। इसमें पीएसी के तेजतर्रार जवानों को भी शामिल किया गया है। बारिश के समय आने वाली बाढ़ विपदा में फंसे लोगों को टीम के सदस्य पहुंचकर न सिर्फ सुरक्षित निकालेंगे बल्कि उन्हें मदद भी पहुंचाएंगे। साथ ही बनाए गए कंट्रोल रूम और अधिकारियों को बाढ़ संबंधी सूचनाएं भी टीम के सदस्य दी जाएगी। इसके लिए सभी स्तर की तैयारी की गई है।
सुविधाओं से लैस है टीम
बाढ़ बचाव राहत दल को अलग-अलग नाम से बनाया गया है। जैसे डीआरसी, क्यूआरटी, यूसी सहित अन्य तरह की टीमें बनाई गई हैं। यूसी यानी इमरजेंसी ऑपरेशन टीम, क्यूआरटी यानी क्यूप रियेक्शन टीम, डीआरसी यानी डिस्ट्रिक रिजर्व टीम के नाम से बनाई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात होने वाली टीम को वोट, टार्च, लाइट, जैकेट, रस्सा तथा संचार की सुविधा मुहैया कराई गई है। जिससे बाढ़ के समय इसका उपयोग करके प्रभावित लोगों तक टीम के सदस्य पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें