भारतीय जनता पार्टी की बैठक में 24 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महोबा में होने वाली रैली समेत अन्य कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिलाध्यक्ष संजय दुबे की अध्यक्षता व जिला प्रभारी लवलेश सिंह एवं मानवेन्द्र सिंह मौजूद की मौजूदगी में हुई बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सिंचाई की कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
रैली के लिए सभी मंडल अध्यक्षों से कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया। छह नवंबर को झांसी से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह उद्घाटन करेंगे। परिवर्तन यात्रा झांसी से ललितपुर को जाएगी, जिसका बबीना में मंच के माध्यम से भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि डा. जगदीश सिंह, डा. कंचन जायसवाल, अरिदमन सिंह, जयदेव पुरोहित, हनुमंत सिंह नरवरिया, अशोक राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख बबीना गोविन्द सिंह, विनोद नायक, करूणेश बाजपेयी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।