फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘संविधान को सिर पर रखकर काम करते हैं पीएम मोदी’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यालय में हुए लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जिस संविधान को डॉ. आंबेडकर ने देश को आत्मा मानकर सौंपा था, उसकी हत्या कांग्रेस ने की। पीएम नरेंद्र मोदी संविधान को सिर पर रखकर काम करते हैं। संविधान उनके लिए नारा नहीं, साधना है।



उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास यह भाजपा का संविधान के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। अब 29 जून को हमें हर बूथ तक जाकर जनता को बताना है कि कांग्रेस ने देश को बंदी बनाया था, भाजपा ने आजाद रखा है। जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि विपक्ष कहता है कि संविधान बदला जाएगा। जबकि, सच्चाई ये है कि कांग्रेस ने अब तक 75 बार संविधान संशोधन किया है। संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र खरे ने किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री अनीता मिश्रा, सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, सौरभ मिश्रा, सहजेंद्र बघेल, मनमोहन गेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




25 लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान



कार्यक्रम में 25 लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान हुआ। इसमें रविंद्र शुक्ला, रामसेवक अड़जरिया, गिरीश सक्सेना, घासीराम, सोबरन सिंह, वीरेंद्र साहू, बांके बिहारी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें