फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन 25 को आएंगी झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पीएम नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन 25 जनवरी को उदयपुर से सड़क मार्ग से शाम चार बजे झांसी आएंगी। वे 26 जनवरी को मऊरानीपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

वे 25 जनवरी को पहूज सरकारी विश्रामगृह में रात्रि विश्राम करेंगी। वे 26 जनवरी की सुबह सात बजे जेल चौराहा के निकट रहने वाले रामकिशन साहू के यहां जलपान और इसके बाद मऊरानीपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। मऊरानीपुर के गौरव गेस्ट हाउस में सुबह दस बजे उनका स्वागत समारोह और दोपहर 12 बजे वे मेला ग्राउंड में आयोजित सामूहिक वंदेमातरम समारोह में हिस्सा लेंगी। दोपहर एक बजे मुहल्ला अल्हाई मुहल्ले में रहने वाले जयशंकर अग्रवाल के यहां भोजन और दोपहर दो बजे गौरव गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। शाम चार बजे गौरव गेस्ट में सम्मान समारोह व रात आठ बजे मुहल्ला अल्हाई निवासी रामकिशोर साहू के रात्रि भोजन करेंगी। 27 जनवरी को केदारेश्वर मंदिर में दर्शन उपरांत वे महोबा के लिए प्रस्थान करेंगी। 28 जनवरी को वे चित्रकूट से सड़क मार्ग से होकर ललितपुर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। यहां लक्ष्मीपुरा में रहने वाले जय नारायण साहू के यहां भोजन करने के उपरांत शिवपुरी के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें