फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 दुकानों से भरेगा नगर निगम का खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन साल से ताले में बंद 61 दुकानें नगर निगम के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं। शनिवार को इन दुकानों के लिए 158 लोगों ने फार्म खरीदे, जिनमें से 106 फार्म सही पाए गए। कई दुकानों के लिए तयशुदा प्रीमियम से करीब बीस फीसदी अधिक धनराशि देने के लिए लोग तैयार है। इन दुकानों से निगम को ढाई से तीन करोड़ रुपये सिर्फ प्रीमियम के तौर पर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम ने तालपुरा स्थित पानी की टंकी के सामने नारायण बाग मार्ग पर 19 दुकानें एवं नवीन तहसील भवन के बाएं एवं दाएं 42 दुकानें बनवाईं थीं लेकिन, करीब तीन साल बाद भी इनका आवंटन नहीं किया गया। पिछले माह अमर उजाला में इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया। उसके बाद निगम अमले की नींद टूटी। हरकत में आए अफसरों ने आवंटन प्रक्रिया आरंभ कराई। शनिवार को आवेदन फार्म दिए जाने का आखिरी दिन था। आखिरी दिन तक कुल 158 लोगों ने फार्म खरीदे। इनमें 106 आवेदन सही पाए गए। अब इनको बोली में शामिल किया जाएगा।
नवीन तहसील के सामने की दुकानों की मांग अधिक है। यहां दुकान के लिए तयशुदा राशि से अधिक प्रीमियम राशि आवेदकों ने ऑफर की। संपत्ति प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता ने प्रीमियम के तौर पर करीब ढाई से तीन करोड़ तक आय होने की उम्मीद जताई है। प्रीमियम के अलावा इनसे करीब 50 लाख रुपये सालाना किराया भी मिलेगा
विज्ञापन

बीस साल के लिए दी जाएंगी दुकानें
नगर निगम इन दुकानों को बीस साल के लिए आवंटियों को देगा। उसके पश्चात दोनों पक्षों की सहमति से उसका नवीनीकरण कराया जा सकेगा। इसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष में 25 फीसदी की दर से किराए में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें