संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। दीपक मेमोरियल पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज कुमार भारती रहे। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक जेपी पहारिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
एसडीएम ने छात्र-छात्राओं को पौधे लगाने के फायदों व पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जानकारी दी। प्रबंधक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष ओपी तिवारी, उप प्रबंधक रामपाल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र पहारिया, ऑडिटर श्याम बिहारी सोनी, प्रधानाचार्य सीपी गुप्ता, उप प्रधानाचार्य उदय प्रकाश नायक, उपप्रधानाचार्या मंजू पहारिया, मुमताज अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।